Kannauj News: 16 दिन बाद सकुशल घर लौटा मानसिक रूप से कमजोर युवक
कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। 16 दिन से लापता 26 वर्षीय अमित कुमार के सकुशल मिलने से परिवार की चिंता दूर हो गई। कुशलपुर्वा निवासी मुन्नू सिंह शाक्य का पुत्र अमित 22 सितंबर को बिना बताए घर से निकल गया था। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर परेशान थे। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस और परिवार उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को कन्नौज में ग्रामीणों ने अमित को पहचानकर परिजनों को सूचना दी। पिता मौके पर पहुंचे और बेटे को सकुशल देखकर भावुक हो गए। अमित ने बताया कि वह पैदल कन्नौज पहुंचा था और रास्ते में लोग जो खाना दे देते थे, उसी से गुजारा करता था। प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने युवक के मिलने की पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.