कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी योगेंद्र उर्फ कल्लू पिछले 15 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। युवक के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार योगेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, जिससे उनके अचानक घर छोडक़र चले जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि 15 दिन पहले योगेंद्र बिना किसी को बताए घर से निकल गया और तब से वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। थक-हार कर परिजनों ने थाना सकरावा पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी भगमल सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी तलाश में ...