Kannauj News: 114 ग्राम पंचायतों में भुगतान लटका, 28 सचिवों से मांगा जवाब
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: कन्नौज। गांवों में स्वच्छता से जुड़े कार्यों के भुगतान में देरी पर जिला पंचायत राज विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत बजट उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर 28 ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सचिवों के पास 114 ग्राम पंचायतों का प्रभार है। जिला पंचायत राज अधिकारी जेके गोंड ने संबंधित सचिवों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। मामला स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों से जुड़ा है। इसके लिए 17 सितंबर 2026 को 116 ग्राम पंचायतों को कुल दो करोड़ 30 लाख 39 हजार रुपये की वित्तीय लिमिट जारी की गई थी। विभाग ने 22 सितंबर तक स्वीकृत कार्यों का भुगतान पूरा करने के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.