Kannauj News: ...काहे जिद कर रही, काहे को मर रही, भजन पर झूमे श्रोता
कन्नौज, सितम्बर 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। फर्रुखाबाद रोड पर इंदिरा आवास कालोनी में जय बालाजी सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में देर रात तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम में भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 'मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे' भजन पर यशिका रानी तिवारी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति पर तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। वहीं 'काहे जिद कर रही, काहे को मर रही, ऐसे वर के लाने' भजन पर मानवी मिश्रा ने भव्य नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गणेश जागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.