कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: ​मानीमऊl शनिवार सुबह ठठिया मार्ग पर गुखरू मोड़ के पास एक बड़ा हादसा टल गया। ठठिया से मानीमऊ की ओर मोरंग लादकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक भोर में करीब चार बजे बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरा। ​घटना के वक्त झपकी आने के कारण चालक सूरज कुमार का वाहन से नियंत्रण छूट गया था। ट्रक गिरते ही जोर का धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक की खिड़की तोड़कर चालक सूरज कुमार और क्लीनर अनुराग (निवासी पुखरी, जिला हरदोई) को सकुशल बाहर निकाला।​दोनों इस भयानक हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। हालांकि, खंती में पलटने से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्...