कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सगरा में हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में महिलाओं का आपस मे विवाद हो गया। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।ग्राम सगरा निवासी गुड्डी देवी पत्नी धर्मेंद्र ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की शाम गांव के ही बदन सिंह पुत्र जोधा, रानी देवी पत्नी बदन सिंह, अन्नू पुत्री बदन सिंह उसके दरवाजे पर आकर सरकारी हैड पम्प पर पानी भरने के पीछे गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारापीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Siwan News नागौली में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जबकि दूसरे पक्ष से रानी देवी पत्नी बदन सिंह ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। बताया कि गांव के ही कल्लू...