Kannauj News: हिस्ट्रीशीटर की मौत के बाद पुलिस ने बंद की हिस्ट्रीशीट
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। हिस्ट्रीशीटर जयसिंह की मौत के बाद सकरावा पुलिस ने नियमानुसार उसकी हिस्ट्रीशीट बंद करने की कार्रवाई पूरी कर ली। रविवार को थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कागजी प्रक्रिया संपन्न की गई। पुलिस के अनुसार, कन्नौज के बीलमपुर निवासी अजयसिंह पुत्र तिलक सिंह के नाम से सकरावा थाने में हिस्ट्रीशीट संख्या 346ए दर्ज थी। उसकी मौत के बाद निर्धारित नियमों के तहत हिस्ट्रीशीट बंद करने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के 12 अगस्त 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में 11 अक्टूबर रविवार को की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ मयंक मिश्रा और सकरावा थानाध्यक्ष भागमल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीट बंद करने की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.