कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के दीनानाथ इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्र संसद का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गठन किया गया। जिसमें छात्रा हिमानी प्रधानमंत्री व सृष्टि उपप्रधानमंत्री बनी। इसके उपरांत प्रधानाचार्य ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। छात्र संसद गठन कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से छात्र संसद का गठन किया गया है। इस प्रक्रिया में कक्षा छह से 12 तक की सभी कक्षाओं में प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इसके उपरांत प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री के लिए भी मतदान हुआ। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: विद्यालय में नव निर्वाचित छात्रा संसद ने ली शपथ परिणाम में क...