Kannauj News: हिन्दुस्तान के अभियान का असर, अल्ट्रासाउंड के लिए शासन को पत्राचार
कन्नौज, अगस्त 28 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिला अस्पताल में करीब एक सप्ताह से बंद अल्ट्रासाउंड जांच सेवा को शुरू कराने की मुहिम अब असर दिखाने लगी है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के अभियान 'अल्ट्रासाउंड शुरू कराओ' का संज्ञान लेकर जनप्रतिनिधियों ने मामले को गंभीरता से उठाया। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी पहल तेज करते हुए शासन स्तर पर रेडियोलॉजिस्ट की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की कवायद शुरू कर दी है। सीएमओ से चर्चा के बाद जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्राचार कर जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की जा रही है। शासन को पत्र भेजे जाने से अब जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल होने की उम्मीद जगी है। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय सैनी के करीब 40 दिन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.