कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। शहर के मोहल्ला जेरकिला निवासी मो.वारिश (60) पुत्र अच्छन खान और उसका बेटा अकीब (25) सडक़ हादसे में घायल हो गए। उन्होंने इलाज के लिए दिलू नगला गांव स्थित शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज किया गया। जानकारी पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, अन्य सडक़ हादसों में फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थानांतर्गत बेहटा गांव निवासी अरूण (20) पुत्र शोभाराम, क्षेत्र के ललकापुर गांव निवासी संदीप (35) पुत्र नन्हें घायल हो गए। इन घायलों को इलाज को अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...