Kannauj News: हाईटेंशन लाइन के शॉर्ट सर्किट से टायर दुकान में लगी आग
कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: कन्नौज। सरायमीरा जीटी रोड पर बुधवार देर रात हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से टायर पंचर की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखे टायर और अन्य सामान समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सदर कोतवाली क्षेत्र के घमाइचमऊ गांव निवासी असनूल खान पुत्र कल्लन खान की पेट्रोल पंप के पास टायर पंचर की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से दुकान में आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चौकी पुलिस और दमकल टीम पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.