कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोबर डालते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तीनों को निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर जसमई निवासी पप्पू (55) पुत्र रामस्वरूप बुधवार को अपने छोटे भाई समींदर (50) पुत्र रामस्वरूप और भतीजे रंजीत (30) पुत्र अशोक बाल्मीकि के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत में गोबर डालने गए थे। बताया गया कि खेत में गोबर उतारने के लिए पप्पू ने ट्रैक्टर की लिफ्ट ऊपर उठाई हुई थी। इसी दौरान ट्रॉली खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई। बिजली की चपेट में आने से पप्पू, समींदर और...