कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ। जीटी रोड हाइवे पर एनडी कोल्ड स्टोरेज के सामने सडक़ किनारे बिना नंबर प्लेट की पैशन-प्रो बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। लोगों के मुताबिक यह बाइक पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ी है। बाइक के पीछे पीले रंग का थैला भी बंधा हुआ है। कोतवाली पुलिस के साथ ही डायल 112 भी हाइवे पर लगातार गश्त करती रहती है। इसके बाद लावारिस खड़ी बाइक पर किसी की नजर नहीं गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...