कन्नौज, अगस्त 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद चौराहा स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को हरियाली तीज के शुभ अवसर पर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में कानपुर से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए छोटे कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर हरियाली तीज का पर्व मनाया। इस दौरान अर्चना पांडेय के साथ सेल्फी खिंचाने की पूरे समय होड़ मची रही। कार्यक्रम की संयोजक विधायक अर्चना पांडेय ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का यह पर्व प्रकृति की हरियाली, उमंग, आस्था और प्रेम का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Hapur News: सज-संवरकर सावन के गीतों पर थि...