कन्नौज, अगस्त 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की सभी 96 ग्राम पंचायतों में गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दीपांकर आर्य ने की। उन्होंने बताया कि विकास खंड क्षेत्र में लगभग 33 हजार महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह भी पढ़ें- घर-घर सर्वे कर पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ेंगे बीडीओ ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, क...