कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख क्षेत्र में रविवार शाम हुई चंद मिनटों की हल्की बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश के दौरान सौरिख विद्युत उपकेंद्र के स्टेडियम फीडर में अचानक फॉल्ट आ जाने से करीब दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कई घंटों तक बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली कटौती के बाद उपभोक्ताओं ने सौरिख पावर हाउस पर फोन कर जानकारी ली। विभाग की ओर से बताया गया कि स्टेडियम फीडर की लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारियों को फॉल्ट ढूंढकर उसे ठीक करने के लिए लगाया गया है। हालांकि देर रात तक भी कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सक...