कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य, प्रभारी एडीओ पंचायत मृदुल दुबे के साथ ग्राम पंचायत कल्यानपुर का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्हें गांव में जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य देखने को मिला। इसके बाद जब वह गांव के प्राइमरी स्कूल पहुंचे, तो वहां भी साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब मिली है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाईकर्मी संजीव कुमार को फटकार लगाई। इसके साथ ही अनुशासनहीनता बरतने पर संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...