कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। स्कूटी से घर लौट रही महिला को रास्ते में घेरकर तमंचा और चाकू के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने महिला के गले से सोने की चेन और पर्स में रखे 15 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट की और शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। थाने और एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने विशेष न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के आसफपुर पट्टी निवासी अंजू पटेल के मुताबिक, पांच सितंबर की शाम करीब सात बजे वह छिबरामऊ कचहरी से स्कूटी से घर लौट रही थीं। रास्ते में पुखरायां पुलिया के पास पहले से घात लगाकर बैठे अंबर पटेल उर्फ बासू, हरिश्चंद्र, संतोष ...