Kannauj News: सौरिख में 101 झांकियों के साथ धूमधाम से निकली राम बारात
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बे में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार रात को श्रीराम लीला नाटक कमेटी सनातन के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात में 101 से अधिक झांकियां, डीजे और बैंड शामिल हुए। भगवान श्रीराम के जयकारों से कस्बा भक्तिमय हो गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और मिठाई बांटी। राम बारात का शुभारंभ पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भगवान गणेश को तिलक लगाकर और फीता काटकर किया। कमेटी अध्यक्ष शिवेंद्र प्रजापति उर्फ भूरे ने पदाधिकारियों के साथ आरती उतारी। पूर्व सांसद को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सुब्रत पाठक ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: फाफामऊ में भव्यता से निकाली श्रीराम बारात, उत्सव जैसा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.