Kannauj News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जांच से नाराज युवक जीटी रोड पर लेटा, लगा जाम
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: कन्नौज। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस की जांच से नाराज युवक ने शनिवार दोपहर सदर तहसील गेट के पास जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में धुत युवक जीटी रोड पर लेट गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची सरायमीरा चौकी पुलिस ने युवक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया और उसे कोतवाली ले गई। सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी क्षेत्र के अंधी मोड़ निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट वॉयरल कर दी। इस मामले में शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने जांच शुरू की। पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे पूछताछ के लिए चौकी आने को कहा। इसी बात से नाराज युवक ने शनिवार दोपहर सदर तहसील गेट के पास हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वह जीटी रोड पर लेट गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.