Kannauj News: सोलर लगवाते ही बिजली विभाग ने बढ़ा दिया विद्युत भार
कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज एक उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर घरेलू विद्युत कनेक्शन के भार में कथित रूप से की गई अनियमितता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ता का आरोप है कि बिना किसी आवेदन, सूचना और सहमति के विभाग ने उनके कनेक्शन का विद्युत भार 3 किलोवाट से बढ़ाकर 4 किलोवाट दर्ज कर दिया, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। नगर के मोहल्ला सराफान निवासी विनीत कुमार पुत्र मुन्नीलाल ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके नाम से घरेलू विद्युत कनेक्शन संख्या 971124000 संचालित है। पहले उनके कनेक्शन का स्वीकृत भार 2 किलोवाट था, जिसे उन्होंने मई 2026 में विभागीय प्रक्रिया पूरी कर स्वयं 3 किलोवाट करा ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.