कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में काफी चहल पहल रही। सुबह होते ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंच गए। नगर के गंगेश्वर नाथ मंदिर में खास तौर से श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थान पर भी श्रद्धालु पूजा पाठ करते हुए देखे गए। मंदिरों में सुबह होते ही घंटे घड़ियाल की आवाज़ सुनाई देने लगी। मंदिरों में खास कर महिलाओं की काफी भीड़ रही। इसके अलावा संतोषी माता मंदिर, काली माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ रही। लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय सावन मास के पहले सोमवार को मंदिरों में सजावट के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रही। यह भी पढ़ें-...