कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। साहित्यकार और कवि सुलभ अग्निहोत्री की स्मृति में शनिवार देर शाम होटल पायनियर, सरायमीरा में काव्य और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला। कान्यकुब्ज अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में जिले की साहित्यिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।

सम्मानित साहित्यिक प्रतिभाएँ कार्यक्रम में नवांकुर सम्मान से विकास कुशवाहा, प्रशांत दीक्षित, अभिषेक तिवारी, प्रियांशु तिवारी और ऋतिक दुबे को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि कवि सम्मान बीडीओ सदर एवं कवि दिनेश दीप को दिया गया। वहीं साहित्यकार सुलभ स्मृति सम्मान से डॉ. सुशील राकेश शर्मा, आरएस कठेरिया, पूनम पांडेय, अरविंद बाजपेई, मुफीद कन्नौजी, अजित राय, पुष्...