कन्नौज, नवम्बर 5 -- सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में कन्नौज पिछड़ा Kannauj News: कन्नौज : सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार का असर अब जिले की रैंकिंग पर भी दिखने लगा है। सितंबर माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में कन्नौज 69वें स्थान पर पहुंच गया। खराब प्रदर्शन को लेकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने छह विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर नाराजगी जताई है। साथ ही योजनाओं की प्रगति में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम ने उपायुक्त एनआरएलएम दिनेश कुमार, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा राम औतार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड दीपेश अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज, उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन प्रेमकांत और जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र को तीन नवंबर को पत्र जारी किया। पत्र...