कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में श्रावण मास के बाद तीन दिनों तक अलग-अलग स्वरुपों में उनकी फूल, दूधिया लाइट समेत अन्य संसाधनों के माध्यम से सजावट की जाती है।

श्रावण मास के दौरान दर्शन सोमवार को आरती के बाद भक्तों के लिए दर्शन के लिए जैसे ही कपाट खोले गए भारी बारिश ने खलल डाल दिया, लेकिन इसके बावजूद आस्था के आगे बारिश फीकी रह गई और तमाम महिलाएं, पुरुष भक्त भारी बारिश के बीच भीगते हुए और घुटनों तक पानी में घुसकर दर्शन के लिए पहुंचे। उधर, शेखाना मोहल्ले में श्रावण मास के बाद भक्तों ने बाबा को ५६ भोग अर्पण किए। देर रात तक मंदिर परिसर में बाबा के जयकारे गूंजते रहे।

मंदिर की सजावट सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में रिमझिम झालरों, गुलाब की खुशबूदार पंखडिय़ों व आर्टीफीशियल फूलों के माध्यम से कानपुर से आए कला...