Kannauj News: सिकंदरपुर में मतदाता सूची सुधारने को लगा कैंप
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: सिकंदरपुर। नगर पंचायत स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में मतदाता सूची सुधार के लिए कैंप लगाया गया। बीएलओ की मौजूदगी में लोगों ने मतदाता सूची जांची और नए वोट बनवाने के लिए फॉर्म भरे। सपा के बूथ अध्यक्षों ने भी कैंप में पहुंचकर सूची का निरीक्षण किया और पात्र लोगों के फॉर्म भरवाने में सहयोग किया। नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश बाथम ने कहा कि कई परिवारों के सदस्यों के वोट अलग-अलग बूथों पर दर्ज हैं। उन्होंने मतदाता सूची की जांच कर त्रुटियों में सुधार कराने की अपील की। इस मौके पर सत्येंद्र यादव, सादाव अली, सत्यपाल यादव और शाहिद सिद्दीकी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सनातन धर्म इंटर कॉलेज में लगा मतदाता शिविर, नए वोट बनवाने का मौका यह भी पढ़ें- Orai News: एसआईआर अभियान तेज, एडीएम ने बूथों का किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.