कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को जल्द ही करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भव्य गेस्ट हाउस की सौगात मिलने जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह की पहल पर गेस्ट हाउस के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसका निर्माण नगर पंचायत की कान्हा गौशाला के पास पड़ी करीब पांच बीघा जमीन पर प्रस्तावित है। गेस्ट हाउस निर्माण को लेकर लखनऊ से पहुंची टीम ने मंगलवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने जमीन की स्थिति और निर्माण की संभावनाओं का जायजा लेने के साथ ही मिट्टी की जांच के लिए सैंपल भी लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गेस्ट हाउस के निर्माण से सिकंदरपुर कस्बे के साथ ही आसपास के ग्र...