कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सावन माह में शुरू होने वाले धार्मिक आयोजनों के साथ आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कन्नौज रोडवेज डिपो ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध कराने के लिए डिपो की सभी 102 बसों की चरणबद्ध तरीके से फिटनेस जांच कराई जा रही है। वर्कशॉप में प्रतिदिन बसों का तकनीकी निरीक्षण कर खामियों को दूर किया जा रहा है, ताकि त्योहारों के दौरान बसों का संचालन निर्बाध बना रहे। डिपो की वर्कशॉप में मैकेनिक बसों के ब्रेक, टायर, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, हेडलाइट, इंडिकेटर और वाइपर समेत अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: कांवड़ यात्रा के दौरान रूट बदलने पर रोडवेज बसों का किराया बढ़े...