कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सावन के पहले सोमवार पर शहर के प्रसिद्ध बाबा गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भोर पहर से ही भक्तों की टोलियां बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगीं। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। बाबा के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। इसके अलावा चौधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भोलेनाथ का पूजन किया। कालेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। सावन के पहले सोमवार पर शहर के प्रमुख शिवालयों में दिनभर भक्तिमय माहौल ...