Kannauj News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार को नगर एवं आसपास के क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल रहा। छिबरामऊ की प्रभात फेरी मंडल से जुड़ी महिलाओं का जत्था फर्रुखाबाद जनपद के पांचाल घाट पहुंचा, जहां महिलाओं ने गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाएं देर रात गंगाजल लेकर भजन-कीर्तन करते हुए छिबरामऊ के लिए रवाना हुईं। सोमवार की तडक़े सुबह महिलाओं का जत्था नगर के ऐतिहासिक श्रीगंगेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा। यहां महिलाओं ने भगवान गंगेश्वरनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Godda News: सावन की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ वहीं सावन के तीसरे सोमवार पर नगर के प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.