कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। स्व.श्री देवनारायण त्रिपाठी स्मृति सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन सोमवार को श्री देव पब्लिक स्कूल में कराया गया। परीक्षा तीन स्तरों प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें कुल 225 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रश्मि भदौरिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ग से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 12-12 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 36 मेधावी छात्र अगले चरण के लिए चुने जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित होने के तीन दिन बाद चयनित छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें ये 36 विद्यार्थी तीन टीमों के रूप में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के दौरान विद्यालय के शिक्षक-स्टाफ द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रतियोगिता...