Kannauj News: सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ कथा के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के मकरंदनगर कुतलूपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ। कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मथुरा के अलावा शहर के आचार्यो ने विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कराया। सुबह करीब दस बजे ढोल-नगाड़ों के बीच महिलाएं-पुरुष सर पर कलश रखकर निकले। रास्ते में भगवान के उद्घोष गुंजते रहे। एक सप्ताह तक चलने वाली भागवत कथा में श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वंदावन मथुरा से आए निशांत मिश्रा भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। कथा तीन अक्तूबर से नौ तक चलेगी। दस अक्तूबर को भंडारे का आयोजन होगा। आयोजक जय कुमार तिवारी बउअन ने शहर के लोगों से अपील की कि श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर कथा का रसपान करते हुए पुण्य के भागीदार बनें। यह भी पढ़ें- Ara News: संगीतमय श्रीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.