कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। आकाश एजुकेशन सेंटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइबर सुरक्षा पाठशाला का आयोजन कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने के साथ ही ऑनलाइन ठगी से बचने के जरूरी उपाय बताए। कार्यक्रम में उप निरीक्षक विकल्प चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल तौफीक खान और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में किसी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए और न ही किसी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते या अन्य निजी जानकारी साझा करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ...