कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। किसान सेवा सहकारी समिति पश्चिमी में 36 लाख रुपये की लागत से बन रहे नए भवन की गोदाम का लेंटर शनिवार की शाम करीब 4 बजे अचानक धराशाई हो गया। काम कर रहे मजदूर बाल बाल बच गए। मानकों के अनुसार निर्माण नहीं होने से समिति के सदस्यों में काफी रोष व्याप्त है। गोदाम के लेंटर में चार सूत की बजाय ढाई सूत की सरिया इस्तेमाल की जा रही है। मौके पर मौजूद सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह यादव ने सफाई देते हुए कहा शटरिंग के नीचे बल्ली टूट जाने से लेंटर गिरा है। समिति की अध्यक्ष स्नेहलता त्रिपाठी के प्रतिनिधि एडवोकेट रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सहकारिता विभाग से 36 लाख रुपये स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, फर्रुखाबाद को सौंपा गया था। प्रस्तावित भवन में दो 50-...