कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र में आलू और सरसों की बुवाई के महत्वपूर्ण सीजन में सहकारी समितियों की हड़ताल किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। सौरिख क्षेत्र की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड सौरिख, खडऩिी और सकरावा में तालाबंदी के चलते खाद वितरण पूरी तरह ठप है। समितियों में एनपीके, यूरिया और पोटाश उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। मजबूरन उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। प्रदेश की सहकारी समितियों के कर्मचारी 22 अक्टूबर से नियमितीकरण, राजकोष से वेतन और बीमा संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सचिवों की हड़ताल से खाद संकट, किसान परेशान कर्मचारियों की हड़ताल के चलते समितियों पर ताले लटके है...