Kannauj News: सर्पदंश से किसान की मौत, पत्नी और पांच बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। धान के खेत में फसल की सिंचाई करने गए किसान को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें झाड़-फूंक के लिए भी ले गए। किसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के सकरानी गढ़िया निवासी गिरीश 51 वर्ष पुत्र रामसरन करीब दो बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि वह धान के खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान सर्प ने उन्हें डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.