कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बुधवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने नगरपालिका परिषद गुरसहायगंज के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार पर अवैध कब्जे के मामले में लापरवाही बरतने और कब्जाधारक को संरक्षण देने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र के चकोर गली-जीटी रोड मोड़ पर एक व्यक्ति द्वारा सरकारी गली की करीब चार से पांच फीट चौड़ी और 20 से 25 फीट लंबी भूमि के साथ सरकारी नाली पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार, इस मामले में पिछले करीब एक वर्ष से लगातार लिखित शिकायतें और सोशल मीडिया के माध्यम से पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकि...