Kannauj News: सरकारी तालाब कब्जामुक्त कराने की मांग
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम खोजीपुर में सरकारी तालाब पर दबंगों द्वारा कथित अवैध कब्जा किए जाने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश का पानी तालाब में न जा पाने के कारण गांव के कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बहबलपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत भारतीय किसान यूनियन बलराज के पदाधिकारियों के सामने रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ.प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकारी तालाब को कब्जामुक्त कराने के लिए अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। संगठन ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर सोमवार 5 अक्टूबर को तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.