कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर मंगलवार को छिबरामऊ और सौरिख ब्लॉक के कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर मौजूद रहकर कार्य बहिष्कार किया। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने भी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों की मुख्य मांग नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ परिसर में अध्यक्ष पवन त्रिपाठी के नेतृत्व में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को हाथों में नारे लिखी तख्तियों के साथ कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ.अभिषेक बाजपेयी, डॉ.प्रशांत दीक्षित, डॉ.विभांशु चतुर्वेदी, डॉ.सोनम दीक्षित, डॉ.श्रुति शाक्य, अध्यक्ष डॉ.पवन त्रिपाठी, महामंत्री मनोज कुमार, शमशाद, विकास चतुर्वेदी,...