कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए। इस दौरान डॉ.गौरव, एचडी मैनेजर अतुल कुमार, स्टाफ नर्स दीपशिखा, सीमा, सिमरन, दीप्ति, नीलम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...