कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को 77 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 17 मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया। समाधान दिवस में राजस्व और भूमि संबंधी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। किसान दरोगा सिंह की खतौनी में नाम दर्ज होने से जुड़ी समस्या भी जिलाधिकारी के सामने पहुंची। डीएम के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खतौनी में नाम दुरुस्त कराया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें, 12 का मौके प...