कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक वृद्ध महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उसका कहना था कि वह कई बार शिकायतें कर चुकी है, लेकिन आज तक उसकी सुनवाई नहीं हुई है। हालांकि अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर उसे शांत कराया। एडीएम की मौजूदगी में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 226 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से राजस्व विभाग की 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग गांव निवासी विधवा सुशीला देवी पत्नी दिवारीलाल शनिवार को अपनी फरियाद लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: खतौली तहसील दिवस में डीएम,एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं जिस समय वह सभागार में पहुंची, ...