कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय का जन्मदिन पालिका के सभासदों ने धूमधाम से मनाया। सभासदों ने केक काटकर और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पालिका के सभी सभासद उनके बजरिया स्थित आवास पर पहुंचे। सभासदों ने भाजपा विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय का माल्यार्पण कर और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सभासदों ने पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उनके स्वस्थ दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस मौके पर सभासद हिमांक त्रिपाठी, सुशील पांडेय एडवोकेट, पंकज दुबे, किशनलाल बाल्मीकि, प्रदीप सिंह चौहान, अमित गुप्ता, सतेंद्र शाक्य, रामनारायण, धर्मेंद्र दुबे शम्मी, नामित सभासद सौरभ सविता, उमाशंकर कश्यप, संजीव सिंह चौहान समेत सभी स...