Kannauj News: सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर चला पालिका का अभियान
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों और सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया गया। अभियान के दौरान सब्जी मंडी में डिवाइडर के बाहर दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए दुकानदारों को पीछे कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शुक्रवार से सभी दुकानदार अपनी दुकानें नाली के अंदर निर्धारित स्थान पर ही लगाएं। डिवाइडर के बाहर या सड़क की ओर दुकान लगाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आम लोगों के आवागमन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.