कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर विकास खंड में विकास कार्यों की रफ्तार में कई जगह जमीन की उपलब्धता बाधा बनी हुई है। 84 ग्राम पंचायतों में से 12 में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। वहीं 10 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक इज्जतघर का निर्माण भी उपयुक्त स्थान नहीं मिलने के कारण अटका हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बुधवार को सदर ब्लॉक का निरीक्षण कर विकास कार्यों की स्थिति देखी। समीक्षा में सामने आया कि 84 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 66 में आरआरसी का निर्माण पूरा हो चुका है। 12 ग्राम पंचायतों में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की समस्या दूर कर कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

सामुदायिक इज्...