कन्नौज, अक्टूबर 21 -- Kannauj News: सौरिख। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में तीन लोग घायल हो गए। नगला भदई गांव निवासी आलोक पाल पुत्र राकेश पाल मंगलवार को बाइक से बाजार जा रहे थे। नादेमऊ मार्ग पर उनकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दूसरी घटना में नगला झाबर निवासी भूरे पुत्र धर्मपाल की बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं, तीसरी घटना में थाना सकरावा क्षेत्र निवासी मुस्लिम खान पुत्र अहमद खान मंगलवार को बाइक से बाजार आ रहे थे। मिर्जापुर पुल के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार साइकिल से टकरा गई। हादसे में मुस्लिम खान गंभीर र...