Kannauj News: सड़क हादसों में कांवड़िया समेत कई घायल
कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में कांवरिया समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। मध्य प्रदेश भिंड के सुरूरू बारासो गांव निवासी सिद्धगनेश (26) पुत्र जवाहर सिंह श्रंगीरामपुर से जल भरने जा रहा था। जब वह फर्रुखाबाद रोड पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अन्य सडक़ हादसे में अतरौली गांव निवासी देवेंद्र (23) पुत्र सुरेशचंद्र, सुभाषचंद्र (40) पुत्र हरनाथ तथा सुमित (18) पुत्र राजेंद्र घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.