कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहवलपुर के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में सात माह की गर्भवती महिला समेत दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। ग्राम मेदेपुर कसावा निवासी सचिन शाक्य (26) पुत्र मंशाराम शाक्य अपनी पत्नी आरती (25) के साथ मैनपुरी जनपद के ग्राम स्वरूप नगला में अपने चचेरे साले करन पुत्र ओमकार शाक्य के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार को दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह तालग्राम रोड पर बहवलपुर के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद...