कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तनापुर निवासी सुरेंद्र तिवारी ने थाना ठठिया में दी तहरीर में बताया कि उनका बड़ा पुत्र ऋषी तिवारी अपने छोटे भाई अंशू तिवारी के साथ सोमवार दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल से तिर्वा क्षेत्र से अपने गांव सुल्तनापुर लौट रहा था। आरोप है कि खैरनगर स्थित हरिजनपुरवा भट्ठे के पास सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सिडकुल के हादसे में चार दिन बाद चालक पर मुकदमा तहरीर के अनुसार दूस...