कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। नादेमऊ रोड पर एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। तालग्राम थाना क्षेत्र के भीकमपुर सानी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र हरिचरन सिंह गांव के ही अनिल कुमार पुत्र अरविंद सिंह के साथ बाइक से सोमवार को किसी काम से नादेमऊ गए थे। देर शाम दोनों वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बहादुरपुर मझिगवां गांव के पास एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास पहुंचे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया, जहा...